September 21, 2025 08:03:01 am

भारत जोड़ो यात्रा :: सुधीर शांडिल्य को बनाया गया है परवादुन का पर्यवेक्षक, कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

Loading

भारत जोड़ो यात्रा के सुधीर शांडिल्य को बनाया गया है परवादुन का पर्यवेक्षक, कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

chief editor:-abdul sattar
tahalka1 news portal

रुड़की । कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर इनके नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के द्वारा जिला व महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें रुड़की निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर शांडिल्य को परवा दुन देहरादून का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है इनकी नियुक्ति पत्र जारी होते ही कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

भारत जोड़ो यात्रा के नवनियुक्त पर्यवेक्षक सुधीर शांडिल्य ने बताया है की कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा उनके नेतृत्व में चलाई जा रही है जिसमें उत्तराखंड में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 14 नवंबर जयंती से लेकर 19 नवंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती तक संपूर्ण उत्तराखंड के जिला, ब्लाक,महानगर एवं न्याय पंचायतो मेंं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के विचारों व सशक्त भारत निर्माण मे उनके योगदान को लेकर गोष्टी व पद यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे मुझे परवादून का प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे