हरिद्वार पुलिस की बड़ी सौगात: एसएसपी नवनीत सिंह ने 3 नई स्थायी पुलिस चौकियों का किया लोकार्पण
![]()
हरिद्वार पुलिस की बड़ी सौगात: एसएसपी नवनीत सिंह ने 3 नई स्थायी पुलिस चौकियों का किया लोकार्पण
लक्सर, रायसी और लखनौता में नए पुलिस चौकी भवन शुरू, कानून व्यवस्था और सुरक्षा होगी और मजबूत
महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर भी फोकस, रुड़की में महिला हेल्पलाइन व साइबर सेल को मिले नए कक्ष
tahalka1news
रुड़की। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण एवं बॉर्डर क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच मजबूत करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को तीन नई स्थायी पुलिस चौकी भवनों का लोकार्पण किया। लक्सर बाजार चौकी, रायसी चौकी तथा लखनौता चौकी के नवीन भवनों का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया और उन्हें जनता को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह के साथ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सभी ने नए पुलिस चौकी भवनों के निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन स्थायी चौकी भवनों के शुरू होने से पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा तथा आमजन को किसी भी आपात स्थिति में पहले से अधिक त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून लागू करना ही नहीं, बल्कि जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना भी है।
उन्होंने बताया कि लक्सर बाजार, रायसी और लखनौता की चौकियां भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थित हैं। इन क्षेत्रों की बॉर्डर एरिया से बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, यातायात व्यवस्था तथा आपातकालीन पुलिस प्रतिक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। नए भवनों में पुलिस कर्मियों को भी बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद एसएसपी नवनीत सिंह रुड़की पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय के ऊपरी तल पर नव-निर्मित कक्षों का निरीक्षण किया। इन कक्षों को महिला हेल्पलाइन रुड़की और साइबर सेल के संचालन के लिए आवंटित किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े मामलों और साइबर अपराधों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसएसपी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में साइबर सेल को मजबूत करना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखी जाए।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी नई पुलिस चौकियों के निर्माण तथा महिला हेल्पलाइन एवं साइबर सेल को सुदृढ़ करने की इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना था कि इन सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा लोगों का पुलिस पर विश्वास और बढ़ेगा।
हरिद्वार पुलिस की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

हरिद्वार पुलिस की बड़ी सौगात: एसएसपी नवनीत सिंह ने 3 नई स्थायी पुलिस चौकियों का किया लोकार्पण
हड़कंप: पुरानी गंग नहर में जहरीली घास खाने से भैंसों की मौत, कई की हालत गंभीर,पशुओं के डॉक्टरों की टीम मौके पर ईलाज जारी
बड़ा कार्रवाई:रामनगर रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,51 गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में पलविंदर सिंह गिरफ्तार
370 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार