370 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
![]()
(कार्रवाई)
370 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देशन में नशा तस्करों पर हो रही है लगातार कार्रवाई
tahalka1news
रिपोर्ट- सलीम अहमद रामनगर
रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस लगातार अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत रामनगर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 370 ग्राम अवैध चरस तथा 3,710 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शिव कॉलोनी के पास स्थित लीची के बगीचे में पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 370 ग्राम अवैध चरस तथा 3,710 रुपये नकद बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वरूण पुत्र प्रेम शंकर, निवासी भवानीगंज, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यह चरस काशीपुर से टोनी नामक व्यक्ति से लेकर आया था। पुलिस अब आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर चरस की सप्लाई चेन और अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार छापेमारी, चेकिंग और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत,हेड कांस्टेबल गगन भण्डारी,कांस्टेबल अमित कुमार,कांस्टेबल संजय सिंह,कांस्टेबल जसवीर सिंह आदि सामिल रहे।
नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर समाज को सुरक्षित बनाया जा सके। :::

370 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
विधानसभा पिरान कलियर के गुम्मावाला बूथ नंबर-01 पर पूरा हुआ SIR कार्य, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न
कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटी हरिद्वार पुलिस,एसपी देहात द्वारा अधिकारियों के साथ बनाई व्यापक रणनीति
नशीली दवाइयों के बड़े नेटवर्क पर कसा शिकंजा, इस्लाम और सद्दाम गिरफ्तार
गोकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 किलो प्रतिबंधित गोमांस के साथ दिलशाद गिरफ्तार