हरिद्वार पुलिस का नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, कलियर बेडपुर का कुख्यात तस्कर जाकिर का बेटा कुर्बान तस्कर 3.946 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
![]()
हरिद्वार पुलिस का नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, कलियर बेडपुर का कुख्यात तस्कर जाकिर का बेटा कुर्बान तस्कर 3.946 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
गांजा तस्करी से अर्जित संपत्ति की भी होगी जांच, ऑपरेशन प्रहार में लगातार सख्त कार्रवाई जारी
tahalka1news
हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार-2026” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुर्बान पुत्र जाकिर, निवासी बेडपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद ने नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया और लगातार गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।
दिनांक 26 जून 2026 को पुलिस टीम पुराना पावर हाउस, बहादराबाद क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी गांजे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी यह गांजा कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है और किसी भी हाल में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अब आरोपी और उसके परिवार की आर्थिक गतिविधियों, बैंक खातों तथा गांजा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की भी जांच करेगी। यदि जांच में अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिलते हैं तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक विकास रावत (प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद) के नेतृत्व में कांस्टेबल शाह आलम एवं पीआरडी जवान अमजद ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत नशा तस्करों, अवैध शराब कारोबारियों, जुआ-सट्टा संचालकों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार या मादक पदार्थों की तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ऐसे परिवार से ताल्लुक रखता है, जिसका नाम पहले भी कई बार नशा तस्करी के मामलों में सामने आ चुका है। आरोपी के पिता जाकिर के विरुद्ध थाना पिरान कलियर में गुंडा एक्ट सहित गांजा तस्करी के लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि बाप-बेटे ने मिलकर लंबे समय से गांजा तस्करी के जरिए काफी संपत्ति अर्जित की है, जिसकी जांच भी की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस का नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, कलियर बेडपुर का कुख्यात तस्कर जाकिर का बेटा कुर्बान तस्कर 3.946 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
STF की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 77 पेटियों की सप्लाई का खुलासा
मकान की छत पर बने कमरे में चल रही थी गौकशी,कलियर पुलिस ने दबिश देकर दो दबोचे,चार आरोपी फरार,120 किलो गोमांस बरामद
कॉर्बेट फन रिजॉर्ट में हंगामा करने वालों पर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मुकदमे दर्ज,गिरफ्तार
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार