मकान की छत पर बने कमरे में चल रही थी गौकशी,कलियर पुलिस ने दबिश देकर दो दबोचे,चार आरोपी फरार,120 किलो गोमांस बरामद
![]()
मकान की छत पर बने कमरे में चल रही थी गौकशी,कलियर पुलिस ने दबिश देकर दो दबोचे,चार आरोपी फरार,120 किलो गोमांस बरामद
tahalka1news
कलियर। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 120 किलोग्राम गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। वहीं चार आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 जून 2026 की शाम कोतवाली पिरान कलियर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जंवाईखेड़ा गांव स्थित शहीद कुरैशी के मकान की छत पर बने कमरे में गौकशी की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने लगभग 120 किलोग्राम गौमांस, एक चापड़, दो छोटी कुल्हाड़ियां तथा एक लकड़ी का गुटका बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर (50 वर्ष), निवासी जंवाईखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर तथा शानू कुरैशी पुत्र फतेह मोहम्मद (30 वर्ष), निवासी तेलियान मस्जिद के पास, पिरान कलियर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी गौकशी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
फरार आरोपियों की पहचान भूरा पुत्र गफ्फार, फरात पुत्र धन्नू, सुहैल पुत्र शमीम (तीनों निवासी जंवाईखेड़ा) तथा सादाब कुरैशी पुत्र नामालूम निवासी सिरचन्दी, कोतवाली भगवानपुर के रूप में हुई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
इस संबंध में कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 136/2026 के तहत उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नीरज राणा, होमगार्ड अंकित कुमार तथा होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस का नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, कलियर बेडपुर का कुख्यात तस्कर जाकिर का बेटा कुर्बान तस्कर 3.946 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
STF की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 77 पेटियों की सप्लाई का खुलासा
मकान की छत पर बने कमरे में चल रही थी गौकशी,कलियर पुलिस ने दबिश देकर दो दबोचे,चार आरोपी फरार,120 किलो गोमांस बरामद
कॉर्बेट फन रिजॉर्ट में हंगामा करने वालों पर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मुकदमे दर्ज,गिरफ्तार
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार