नशे में हंगामा पड़ा महंगा थाने में की अभद्रता,दो युवक गिरफ्तार
![]()
नशे में हंगामा पड़ा महंगा थाने में की अभद्रता,दो युवक गिरफ्तार
Tahalka1news
कलियर । पुलिस की सतर्कता और शांति व्यवस्था के प्रति सख्त रुख का उदाहरण तब सामने आया जब शनिवार शाम दो नशे में धुत युवकों ने थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। चेतक पिरान कलियर द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से हज हाउस के पास से ओला स्कूटर संख्या UK17V8975 को थाने में खड़ा किया गया था, ताकि वाहन चोरी से बचाया जा सके।
कुछ समय बाद मनोज कुमार (33 वर्ष) निवासी गणेशपुर, रुड़की और पप्पू कुमार (28 वर्ष) निवासी दुकचाड़ा, थाना देवबंद, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) शराब के नशे में थाने पहुंचे और स्कूटर को लाने को लेकर पुलिस कर्मचारियों से अनावश्यक बहस, बदसलूकी व धमकाने लगे। दोनों अभियुक्त खुद को रसूखदार बताते हुए थाना कार्यालय में हंगामा करने लगे।
पुलिस द्वारा कई बार समझाने पर भी जब वे नहीं माने और आमदा-ए-फौजदारी हो गए, तो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय 16:55 बजे दोनों को BNSS की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया गया। दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। दोनों अभियुक्तों को मा. उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
मनोज कुमार, पुत्र श्री जगदीश कुमार, नि. गणेशपुर, रुड़की, उम्र 33 वर्ष,पप्पू कुमार, पुत्र श्री ब्रहम सिंह, नि. दुकचाड़ा, थाना देवबंद, सहारनपुर उ.प्र, उम्र 28 वर्ष
पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक बीएस चौहान,हेड कांस्टेबल कुम्पाल तोमर,कांस्टेबल तेजपाल सिंह,महिला कांस्टेबल सरीता राणा आदि सामिल रहे।

हज यात्रा 2026: हज यात्रियों की सेवा के लिए उत्तराखंड से मास्टर शकील अहमद सहित आठ सरकारी कर्मचारी चयनित, एक नाम अभी शेष,देखे लिस्ट
पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार, 19 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बीडी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
रामनगर पुलिस की तत्परता से नाबालिग सकुशल बरामद,बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान