क्षेत्रीय निदेशक ने किया हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
![]()
क्षेत्रीय निदेशक ने किया हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
कलियर । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक ने शुक्रवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र की व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष जाहिर किया।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की यूजी और पीजी की परीक्षाएं 5 फरवरी से चल रही है। परीक्षाएं 22 मार्च तक चलेंगी। क्षेत्र में हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।शुक्रवार को विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ बृजेश बनकोटी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने परीक्षार्थियों से बातचीत की। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अरुणिमा पांडे और सहायक केंद्र व्यवस्थापक शरद पांडे से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि केंद्र पर व्यवस्थाएं सही पाई गई है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए ही हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है ताकि दूरस्थ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए हरिद्वार अथवा रुड़की नहीं जाना पड़े।

ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के विद्यार्थियों का सीबीआरआई रुड़की में शैक्षणिक भ्रमण,विज्ञान व तकनीक से रूबरू हुए छात्र
खानपुर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
एल्टीमेटम::दरगाह क्षेत्र में मिलावटी और नशीली सामग्री पर सख़्ती, सीईओ मोहम्मद आरिफ का अल्टीमेटम — वर्ना एक हफ्ते बाद होगी कड़ी कार्रवाई
गौकशी मामले का खुलासा:फरार चल रहे 4 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार