सफलता::अवैध तमंचा व स्मेक सहित दो नशा तस्करों को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
![]()
सफलता::अवैध तमंचा व स्मेक सहित दो नशा तस्करों को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने दो नशा तस्करो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 6.28 ग्राम स्मेक और एक देसी तमंचा व 1 जिंदा कारतूस सहित 315 बोर के तमचे के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
कलियर थाना पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा थाना पिरान कलियर को निर्देशित किया गया इसी क्रम में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु कलियर पुलिस थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दिनांक 30 नवंबर को नहर पटरी बाजूहेडी शराब के ठेके के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था अभियान के दौरान सामने से दो युवक आते हुए दिखाई दिए दोनों युवक संदिग्ध लगने पर उन्हें रुकने का इशारा किया गया पर पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को पड़कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 06.28 ग्राम स्मेक आरोपी अनस से बरामद हुई है जबकी आरोपी जुनैद से एक देसी तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर दोनो गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा मु0अ0स0 480/24 धारा 8/21/NDPS ACT 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। बताया है की गिरफ्तार दोनों आरोपी पूर्व में भी अन्य अपराधों में जेल जा चुके हैं है आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैl
पुलिस टीम मे उप निरीक्षक वीरेन्द्र नेगी, हेड कांस्टेबल अलियास अली,हेड कांस्टेबल सोनू कुमार आदि सामिल रहे।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित