सफलता::यूपी के दो नशा तस्कर गिरफ्तार,80 ग्राम आवेध स्मेक बरामद
![]()
सफलता::यूपी के दो नशा तस्कर गिरफ्तार,80 ग्राम आवेध स्मेक बरामद
कलियर पुलिस को तीन दिन मे तीन बड़ी मिली सफलता,तीन डोडा पोस्त मे, तीन स्मेक तस्करों को किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो नशा तस्करो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है दोनो नशा तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना एसएसआई आमिर खान ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के रहमतपुर रोड लकड़ी की टाल के पास से दो नशा तस्करो को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है गिरफ्तार आरोपीयो से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शालू पुत्र शब्बीर निवासी नूर बस्ती छप्पर वाली मस्जिद कोतवाली नगर सहारनपुर उत्तर प्रदेश और शाहरुख पुत्र जमीर अहमद निवासी 72 b मस्जिद नूर बस्ती कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया गिरफ्तार दोनो आरोपीयो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक आमिर खान,उप निरीक्षक उमेश कुमार,अपर उप निरीक्षक इमामुद्दीन,कांस्टेबल अजय काला,कांस्टेबल वसीम ciu आदि शामिल रहे।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे