जंगली बिगड़ैल हाथी ने तीन ग्रामीणों पर किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, तीसरे ने भाग कर बचाई जान
![]()
जंगली बिगड़ैल हाथी ने तीन ग्रामीणों पर किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, तीसरे ने भाग कर बचाई जान
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
बुग्गावाला । बुग्गावाला थाना क्षेत्र अंतर्गत के गांव हरिपुरा टोंगिया के तीन ग्रामीणों पर जंगल से आये बिगड़ैल हाथी ने हमला कर दिया जिसमे बिगड़ैल जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया है जबकि दूसरे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं तीसरे ग्रामीण ने जैसे तैसे हमले की भनक लगी उसने तुरंत मौके से भाग कर अपनी जान बचाई है बताया जा रहा है कि तीनों ग्रामीण सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की भिजवा दिया गया है जबकि घायल व्यक्ति को रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है बताया जा रहा है कि उसकी हालत में अब सुधार है।

मिली जानकारी के अनुसार गर्मी अधिक होने से जंगल में पानी कि सुविधा ना होने से जंगली जानवर गांव का रुख कर लेते हैं जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5:00 बजे हरिपुर टोंगिया निवासी मास्टर रविंदर सिंह, धर्म सिंह और गोवर्धन सिंह मॉर्निंग वॉक के लिए बिहारीगढ़ बग्गावाला मार्ग की तरफ जा रहे थे जैसे ही वह रास्ते में पहुंचे तो जंगल से निकले एक बिगडै़ल हाथी ने तीनों को घेर लिया जिसमें मौके को भापते हुए गोवर्धन सिंह ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन धर्म सिंह पुत्र तेल्लूराम उम्र 60 वर्ष को हाथी ने पठक पटक कर मौत के घाट उतार दिया है इसी दौरान रविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बुग्गावाला थाना पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर घायल ग्रामीण को तुरंत रुड़की हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
वही वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया है कि मृतक के परिवार जनों को उप प्रभागीय वन अधिकारी सादु लाल ने मौके पर पहुंचकर मर्तक के परिजनों को 180000 रुपए का चेक दिया गया है जिसमें घायल हुए व्यक्ति को ₹10000 का चेक दिया गया है बाकी मुयाजे के लिए प्रशासन को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

पुरानी गंगनहर किनारे नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
उमेश कुमार–प्रणव सिंह विवाद पर 36 बिरादरी एकजुट, कहा – “टकराव नहीं, शांति चाहिए”
होली व रमजान को लेकर रुड़की में शांति समिति की बैठक, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दिया सौहार्द का संदेश
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला कारोबार बेनकाब,भारी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद,संचालक शुभम सैनी गिरफ्तार
भगवानपुर बहादराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, नागल पलुनी निवासी राइडर सावन की मौत