सैनी समाज को साधने में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सभा
![]()
सैनी समाज को साधने में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सभा
हरीद्वार लोकसभा सीट बड़े मार्जन से जीतेगी भाजपा- मुनीश सैनी
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर विधानसभा के इमली खेड़ा में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर से पांचों लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा 400 पार का दिया गया नारा विकसित भारत की गारंटी, माताओं बहनों को लखपति बनाने की गारंटी, कोने कोने तक विकास पहुंचाने और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सारी सुविधाएं पहुंचाने की गारंटी है। भाजपा की सरकार में उत्तराखंड के साथ पूरे देश का विकास हुआ है। 2013 आपदा के बाद केदारनाथ जी के प्रांगण के नवनिर्माण का कार्य प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुआ उत्तराखंड देवभूमि के साथ साथ वीर भूमि भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षियों में चुनाव लड़ने का ही सामर्थ नहीं है।

वही ओबीसी मोर्चा के सहप्रभारी मुनीश सैनी ने कहा कि कलियर विधानसभा में हरियाणा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी जी के प्रचार प्रसार का व्यापक असर देखने को मिल रहा है इस बार हम कलियर विधानसभा से अपने हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत जी को भारी मतों से जीतकर भेजेंगे।फानिक्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन इ0 चैरब जैन ने कहा कि हरियाणा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी जी उनके आमन्त्र पर उनके यहां जलपान ग्रहण किया जिसके लिए वह मान्य मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करते हैं। हरियाणा मुख्यमंत्री जी ने इस मौके पर फॉनिक्स संस्थान की प्रसंशा करते हुए कहा कि फॉनिक्स संस्थान ने व्यावसायिक एवम पारंपरिक शिक्षा में नई ऊंचाईयो को छुआ है फॉनिक्स संस्थान की ओर से समाज के शिक्षण हेतु किए गए प्रयास सरहनीय हैं। कार्यक्रम में चैयरमैंन कमल जैन, प्रबंधक निदेशक डॉक्टर चैरब जैन, महासचिव मेघा जैन डायरेक्टर जनरल संजय जैन, निर्देशक भूपेंद्र चौधरी, मुख्य सलाहकार डॉक्टर के के गौतम, रजिस्टर अमित गौतम, डॉ संग्राम बाना,डेप्टी रजिस्टार चिराग शर्मा उपस्थित रहे।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप