50 रुपये के लेनदेन विवाद मे चाकू से गला काटकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
![]()
50 रुपये के लेनदेन विवाद मे चाकू से गला काटकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
रुड़की । रुड़की के पास में स्थित इब्राहिमपुर गांव में एक कबड्डी के गोदाम में मजदूरी करने वाले दो मजदूरों मे 50 रुपये के लेनदेन में हुए विवाद राजेंद्र नाम के मजदूर ने कूड़ा बिन वाले जाकिर हुसैन के नमक व्यक्ति की चाकू से गला काटकर हत्या कर मौके से फरार हो गया है सूचना पर पहुंची गगनहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में यहां पर एक कबड्डी के गोदाम पर मजदूरी करने वाले मृतक जाकिर के परिजनों ने बताया है की कबाड़ी गोदाम पर मजदूरी करने वाले राजेंद्र नाम के व्यक्ति से जाकिर हुसैन ने उससे 50 रुपये उधार लिए थे जिसको लेकर हुए विवाद में राजेंदर ने चाकू से जाकिर का गला काटकर हत्या कर दी है। वही स्थानीय निवासियों ने बताया है कि जाकिर नाम का व्यक्ति लगभग 12 सालों से इब्राहिमपुर के पास में ही छुग्गी झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था और वह कूड़ा बीनने का काम करता था दोनो मे 50 रुपये उधार के मांगने पर दोनों में विवाद हो गया इसी के चलते राजेंद्र ने जाकिर की चाकू से गला काटकर हत्या कर फरार हो गया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविद कुमार ने मौके पर पहुँचकर मामले की जानकारी जुटाइ और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भिजवा कर जांचपड़ताल सुरु कर दी है। उन्होंने कहा है कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

कार्रवाई:नशा तस्कर इनाम अली 07.88 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 12 घंटे में गुमशुदा युवती बरामद,सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
अवैध मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई: सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने अनियमिताएं मिलने पर एक दर्जन प्रतिष्ठान किए सीज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10,000 रुपये का इनामी स्मैक तस्कर जावेद गिरफ्तार
कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, फार्मासिस्ट न मिलने पर सख्त चेतावनी