भाजपा भेदभाव तथा जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ देश को बढ़ा रही आगे,नवीन जैन एडवोकेट
![]()
भाजपा भेदभाव तथा जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ देश को बढ़ा रही आगे,नवीन जैन एडवोकेट
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
रुड़की । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है,जो सबका विकास और सब को साथ लेकर चलती है।भाजपा भेदभाव तथा जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की विचारधारा में विश्वास करते हुए देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।उक्त बातें नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने पुरानी कचहरी स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश सहमीडिया प्रभारी बनाए जाने पर उनका स्वागत करते हुए कही।उन्होंने कहा कि भाजपा समर्पित तथा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हमेशा ही सम्मान देती आई है और इमरान देशभक्त तीन दशकों से भाजपा से जुड़े ऐसे सच्चे सिपाही हैं,जिन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मान मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जिले में भाजपा का परचम लहराएगा।इस अवसर पर भाजपा नेता रामगोपाल शर्मा एडवोकेट पार्षद प्रतिनिधी सोनू कश्यप,बिजेंद्र कुमार,मोहम्मद सलीम,यूसुफ,सचिन गोंड़वाल व नरेश कुमार आदि ने उनका फूल माला पहनकर स्वागत किया।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप