June 21, 2026 01:51:42 am

बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल

Loading

बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल

लापरवाही बनी हादसे की वजह! अनियंत्रित स्कॉर्पियो भीड़ में घुसी, पुलिस ने वाहन किया कब्जे में, घायलो को भिजवाया हॉस्पिटल

tahalka1news

कलियर। पिरान कलियर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यूपी नंबर की एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर भीड़भाड़ वाले इलाके में जा घुसी। हादसा इमलीखेड़ा रोड स्थित अब्दाल शाह रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे चालक ने नियंत्रण खो दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद राहगीरों व दुकानदारों की ओर बढ़ गई। हादसे में कई लोग इसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो से तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सहायता पहुंचाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।

प्रमुख खबरे