ऑपरेशन प्रहार: देर शाम कलियर में पुलिस का सघन अभियान, 10 संदिग्ध युवक हिरासत में
![]()
( कार्रवाई )
ऑपरेशन प्रहार: देर शाम कलियर में पुलिस का सघन अभियान, 10 संदिग्ध युवक हिरासत में
दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त शक होने पर 10 मनचलों पर हुई है कार्रवाई
tahalka1news
कलियर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने देर रात कस्बा कलियर और दरगाह क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा दरगाह क्षेत्र एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों पर गहन जांच-पड़ताल की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर ऐसे युवकों पर पड़ी जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 10 युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार देर रात सार्वजनिक स्थलों पर बिना किसी स्पष्ट कारण के घूम रहे इन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना तथा आमजन, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधियों, वांछित अभियुक्तों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अभियान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करने का कार्य करते हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, कोतवाली पिरान कलियर, उपनिरीक्षक विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल प्रकाश मनराल तथा कांस्टेबल सुबोध कुमार ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: 6 माह से फरार गैंगस्टर एक्ट का ईनामी आरोपी शादाब गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार: देर शाम कलियर में पुलिस का सघन अभियान, 10 संदिग्ध युवक हिरासत में
कलियर पुलिस की तत्परता से दिल्ली से सकुशल बरामद कीं दोनो नाबालिग बालिकाएं
कलियर और धनौरी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण हटाए
खेत में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमले का खुलासा, 10 दिन की कड़ी पड़ताल के बाद आरोपी रज्जाक गिरफ्तार