खेत में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमले का खुलासा, 10 दिन की कड़ी पड़ताल के बाद आरोपी रज्जाक गिरफ्तार
![]()
खेत में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमले का खुलासा, 10 दिन की कड़ी पड़ताल के बाद आरोपी रज्जाक गिरफ्तार
घास और दरांती के विवाद में बुजुर्ग महिला को मौत के मुंह में छोड़ भागा आरोपी, भगवानपुर पुलिस ने भेजा जेल
tahalka1news
रुड़की । कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने खेतों के बीच गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली बुजुर्ग महिला पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी रज्जाक पुत्र लालदीन निवासी खुब्बनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार की गई मेहनत के चलते वारदात का खुलासा संभव हो सका।
जानकारी के अनुसार, 23 मई को एक बुजुर्ग महिला गांव से दूर खेत में अचेत अवस्था में गंभीर रूप से घायल मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटनास्थल पर न तो कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद था और न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी मिला। इसके बावजूद पुलिस टीम ने हार नहीं मानी और करीब 250 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा स्थानीय स्तर पर गहन छानबीन कर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। लगभग 10 दिन की अथक मेहनत के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।
पूछताछ के दौरान आरोपी रज्जाक ने बताया कि खेत में घास और दरांती को लेकर हुए विवाद के दौरान उसका बुजुर्ग महिला से झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर उसने महिला पर डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला को मृत समझकर आरोपी उसे ईख के खेत में फेंककर मौके से फरार हो गया था।
कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, वहीं पीड़ित परिवार ने भी मामले के खुलासे पर संतोष व्यक्त किया है।

कलियर और धनौरी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण हटाए
खेत में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमले का खुलासा, 10 दिन की कड़ी पड़ताल के बाद आरोपी रज्जाक गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली वोल्वो बस, दो विदेशी यात्रियों सहित 32 की बची जान
ऑपरेशन कालनेमी: कलियर मे पुलिस का बड़ा एक्शन,40 तांत्रिक बहुरूपिए दबोचे
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नवदायित्वधारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ