बहादराबाद पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली वोल्वो बस, दो विदेशी यात्रियों सहित 32 की बची जान
![]()
बहादराबाद पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली वोल्वो बस, दो विदेशी यात्रियों सहित 32 की बची जान
बहादराबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा किए गए कार्य से प्रभावित होकर विदेशी नागरिकों ने कहा धन्यवाद मित्र पुलिस
tahalka1news
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब देहरादून से दिल्ली-जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। बहादराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और फायर सर्विस की मुस्तैदी के चलते बस में सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 03 जून 2026 को प्रातः लगभग 4 बजे बस संख्या MP44 ZC 6994 देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली और जयपुर की ओर जा रही थी। क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे पुलिस चौकी शांतारशाह से लगभग 200 मीटर पहले हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस में तकनीकी खराबी के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर तथा परिचालक रिंकू पुत्र लाल सिंह निवासी कंचनपुर, धौलपुर (राजस्थान) ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। पुलिस ने तुरंत रुड़की से फायर टेंडर मौके पर बुलाया, जिसके बाद पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी और यात्रियों का सामान भी बस में ही रह गया।
बस में दो विदेशी नागरिक भी सवार थे, जिन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चालक के अनुसार प्रथम दृष्टया आग इंजन की तरफ से लगी प्रतीत हो रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों ने संकट की घड़ी में हरिद्वार पुलिस और फायर सर्विस द्वारा की गई सहायता की सराहना करते हुए उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बहादराबाद पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

कलियर और धनौरी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण हटाए
खेत में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमले का खुलासा, 10 दिन की कड़ी पड़ताल के बाद आरोपी रज्जाक गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली वोल्वो बस, दो विदेशी यात्रियों सहित 32 की बची जान
ऑपरेशन कालनेमी: कलियर मे पुलिस का बड़ा एक्शन,40 तांत्रिक बहुरूपिए दबोचे
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नवदायित्वधारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ