May 29, 2026 11:40:39 pm

ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार

Loading

ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार

tahalka1news

कलियर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने रावली महदूद सिडकुल और पिरान कलियर क्षेत्र में दबिश देकर दो महिला वारंटियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ माननीय न्यायालय में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न एवं अन्य धाराओं में वाद दर्ज थे। न्यायालय द्वारा कई बार उपस्थित होने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन लगातार अनुपस्थित रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 46 वर्षीय महिला वारंटी, एक 44 वर्षीय महिला वारंटी निवासी रावली महदूद सिडकुल तथा मौ. गुलबहार पुत्र मुनीर निवासी पिरान कलियर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद कुमार गोला, उ0नि0 विशाखा असवाल, कांस्टेबल सुनील चौहान और कांस्टेबल मुकेश नेगी शामिल रहे।

पिरान कलियर पुलिस का कहना है कि अपराधियों, फरार वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रमुख खबरे