युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
![]()
युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
युवा कांग्रेस ने भरी नई हुंकार, सुरभि द्विवेदी और विशाल सिंह भोजक की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में जोश
tahalka1news
कलियर । रुड़की ग्रामीण में जिला युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन यूथ कांग्रेस हरिद्वार जिला सचिन चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में उत्तराखंड युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक सहित जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस हरिद्वार जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले समय में युवाओं की आवाज बनकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
वहीं कलियर विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान अली ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं का सहयोग, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी साथी भविष्य में भी इसी प्रकार पार्टी और युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान देते रहेंगे।
बैठक में प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी रुड़की ग्रामीण मौ. अकरम अंसारी, कलियर विधानसभा अध्यक्ष डॉ मुन्तजिर अली, ब्लॉक सचिव नदीम अली सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में संगठन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन