May 5, 2026 05:00:04 pm

तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Loading

तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 24 घंटे में दोनों आरोपी किए गिरफ्तार

tahalka1news

रुड़की। रुड़की पुलिस ने भरे बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाशों पर सटीक कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
दिनांक 03.05.2026 को वादी गुलशेर पुत्र जमील, निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर (हरिद्वार) द्वारा कोतवाली रुड़की में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि चार व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 174/2026 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक सुभाष जखमोला को सौंपी गई।
घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से 04.05.2026 को कलियर रोड नहर पटरी गुमटी के पास दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
आसिफ पुत्र आजाद
निवासी कस्बा बरला, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
हाल पता: ग्राम तेलीवाला, थाना गंगनहर, रुड़की
साकिब पुत्र रियाजुल
निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर, रुड़की

बरामदगी
एक तमंचा (.315 बोर)
01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK17 R-8724, स्प्लेंडर)

पुलिस टीम में व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी,उ0नि0 सुभाष जखमोला,हे0का0 वीरेश खत्री,हे0का0 नूर अहमद,हे0का0 कमल,का0 इतेन्द्र ध्यानी,का0 शूरवीर आदि सामिल रहे।

प्रमुख खबरे