April 11, 2026 02:32:47 am

सौगात::धनौरी-कलियर मार्ग पर जल्द दौड़ेंगी बसें, मंत्री प्रदीप बत्रा ने दी सौगात

Loading

धनौरी-कलियर मार्ग पर जल्द दौड़ेंगी बसें, मंत्री प्रदीप बत्रा ने दी सौगात

धनौरी हरिओम सरस्वती पी जी कॉलेज में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का किया शुभारंभ

tahalka1news

धनौरी । क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट ने परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहल की, जिस पर सकारात्मक कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बड़ी घोषणा की है।

ट्रस्ट द्वारा हरिद्वार से वाया धनौरी,कलियर, रुड़की और भगवानपुर के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग रखी गई थी।

ज्ञापन में बताया गया कि घाड़ क्षेत्र का प्रमुख केंद्र धनौरी शिक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, जहां अनेक शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय और निजी इकाइयां संचालित हैं। यहां रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं, जबकि सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी हरिद्वार, रुड़की और भगवानपुर से प्रतिदिन आवागमन करते हैं।

क्षेत्रवासियों को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए मंत्री प्रदीप बत्रा ने घोषणा की कि जल्द ही उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा दो नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। इनमें एक इलेक्ट्रिक बस हरिद्वार से धनौरी होते हुए रुड़की तक चलाई जाएगी, जबकि दूसरी बस हरिद्वार से भगवानपुर मार्ग पर संचालित होगी।

प्रस्तावित रूट के अनुसार—
रूट संख्या-01: हरिद्वार – ज्वालापुर – बहादराबाद – धनौरी – कलियर – रुड़की
रूट संख्या-02: हरिद्वार – ज्वालापुर – बहादराबाद – धनौरी – भगवानपुर

इस घोषणा से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से परिवहन सुविधा के अभाव में परेशान थे। बस सेवा शुरू होने से जहां यात्रियों का समय बचेगा, वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम की आय में भी वृद्धि होगी।
स्थानीय लोगों और ट्रस्ट सदस्यों ने मंत्री का आभार जताते हुए जल्द से जल्द बस संचालन शुरू कराने की मांग की है, ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके।

बता दे शनिवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा का स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री बत्रा ने महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार धनौरी पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में भव्य स्वागत किया गया।

शिक्षक,शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रदीप बत्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में इस संस्था का बड़ा योगदान है। सकारात्मक सोच हमेशा फलीभूत होती है।

इस महाविद्यालय के संस्थापक ने सकारात्मक सोच के साथ ही इसकी स्थापना की और आज वंचित वर्ग के छात्र-छात्राएं इसमें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन असहाय लोगों की सेवा को समर्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ अजयवीर पुंडीर ने कहा कि एक जननेता हमेशा जनभावनाओं के अनुरूप काम करता है। प्रदीप बत्रा की पूरी राजनीति जन भावनाओं पर आधारित है। महाविद्यालय प्रबंध समिति की ओर से डॉ हर्ष सैनी डॉ आदित्य सैनी और प्राचार्य दो मुनेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेश कुमार ने किया। कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाई। क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ राहुल देव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड सरकार में परिवहन कैबिनेट मंत्री परिवहन प्रदीप बत्रा ने धनोरी क्षेत्र के पत्रकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया है उन्होंने कहा है कि पत्रकारता देश का चौथा स्तंभ है और पत्रकार अपनी लेखनी एवं मेहनत और लगन से कार्य करते आ रहे हैं इसलिए पत्रकारों को भी समय-समय पर सम्मानित करना जरूरी होता है

प्रमुख खबरे