March 28, 2026 03:46:57 am

वी-गार्ड इंडस्ट्री का सराहनीय योगदान: बी.डी. इंटर कॉलेज में मिनी विज्ञान प्रयोगशाला व इंटरलॉकिंग टाइल्स का लोकार्पण

Loading

वी-गार्ड इंडस्ट्री का सराहनीय योगदान: बी.डी. इंटर कॉलेज में मिनी विज्ञान प्रयोगशाला व इंटरलॉकिंग टाइल्स का लोकार्पण

tahalka1news

भगवानपुर । शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वी-गार्ड इंडस्ट्री, भगवानपुर द्वारा बी.डी. इंटर कॉलेज में मिनी विज्ञान प्रयोगशाला तथा प्रार्थना स्थल पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का उद्घाटन किया गया। इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलने के साथ-साथ उनके समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव श्री गौतम कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि मिनी विज्ञान प्रयोगशाला बच्चों में प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देगी और उनकी वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
वहीं वी-गार्ड इंडस्ट्री के महाप्रबंधक एवं प्लांट हेड श्री विनय पांडे ने बताया कि विद्यालय के प्रार्थना स्थल के सामने जलभराव की समस्या को देखते हुए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाई गई हैं, जिससे अब छात्र-छात्राएं बिना किसी बाधा के प्रार्थना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव श्री शिवम गोयल ने विद्यालय के सकारात्मक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण की सराहना की।
खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर एवं विद्यालय के प्रबंध संचालक श्री अभिषेक शुक्ला ने वी-गार्ड इंडस्ट्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने विशेष रूप से श्री विनय पांडे का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय की वास्तविक जरूरतों को समझकर किया गया यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने भविष्य में सीएसआर के माध्यम से कंपोजिट किचन और पुस्तकालय निर्माण का भी आग्रह किया।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक भाग में दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने दुर्गा स्तुति और राम भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। साथ ही विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का प्रभावशाली मंचन किया।

इस अवसर पर भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के डायरेक्टर एम.एल. ब्याला, वी-गार्ड इंडस्ट्री के एचआर मैनेजर धर्मेंद्र कुमार, प्रोडक्शन मैनेजर संकुल कुमार, डिप्टी मैनेजर संजिव कुमार, एचआर एग्जीक्यूटिव उमंग, इंजीनियर इंद्र कुमार, शाकिर अली सहित विद्यालय के शिक्षकगण—संजय कुमार, ललिता देवी, पारुल शर्मा, अनुदीप, सुधीर सैनी, रजत बहुखंडी, नेत्रपाल, विजय त्यागी, अर्चना पाल, रितु वर्मा, निधि, तनु, संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन श्रीमती कल्पना सैनी द्वारा किया गया।

प्रमुख खबरे