लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने किया भिक्कमपुर जीतपुर में कब्रिस्तान की चारदीवारी व इंटरलॉकिंग टेल बनने वाली सड़क का उद्घाटन,ग्रामीणों में खुशी की लहर
![]()
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने किया भिक्कमपुर जीतपुर में कब्रिस्तान को चारदीवारी व इंटरलॉकिंग टेल बनने वाली सड़क का उद्घाटन,ग्रामीणों में खुशी की लहर
tahalka1news
लक्सर । विधानसभा लक्सर क्षेत्र के ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर में विधायक निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कब्रिस्तान की चारदीवारी एवं इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन विधायक मोहम्मद शहजाद द्वारा किया गया। इस विकास कार्य पर लगभग 22 लाख रुपये की लागत आएगी।
इस अवसर पर विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। कब्रिस्तान की चारदीवारी से जहां धार्मिक स्थल की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित होगा, वहीं इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि विधायक निधि के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। यह कार्य ग्राम के सुव्यवस्थित विकास और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक मोहम्मद शहजाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हुई है, जिससे गांव की तस्वीर बदलेगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस का बड़ा खुलासा: होटल से सात लाख की चोरी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार,जेवरात व नकदी बरामद
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने किया भिक्कमपुर जीतपुर में कब्रिस्तान की चारदीवारी व इंटरलॉकिंग टेल बनने वाली सड़क का उद्घाटन,ग्रामीणों में खुशी की लहर
कलियर के सभासदों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद अली ने विकास कार्यों पर दिया विशेष जोर
OYO होटल की आड़ में चल रहा था अय्याशी का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 07 युवक युवतियां डिटेन, मचा हड़कंप
युवती से संबंध बना बिनारसी हत्याकांड की जड़, पुलिस ने 11 आरोपितों को किया गिरफ्तार