युवती से संबंध बना बिनारसी हत्याकांड की जड़, पुलिस ने 11 आरोपितों को किया गिरफ्तार
![]()
युवती से संबंध बना बिनारसी हत्याकांड की जड़, पुलिस ने 11 आरोपितों को किया गिरफ्तार
tahalka1news
बता दे भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बिनारासी में एक युवती से संबंधों को लेकर उपजा विवाद आखिरकार खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया था। एक फरवरी को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद में एक व्यक्ति की गोली लगने से तथा दूसरे की बेरहमी से पिटाई के चलते मौत हो गई। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने सख़्त कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पूरे प्रकरण को प्राथमिकता में लेते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए थे। SSP के निर्देशों पर भगवानपुर पुलिस व अन्य टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए सभी आरोपितों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि पूरा विवाद युवती से संबंधों को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा अवैध तमंचे से फायरिंग की गई, जबकि दूसरे पक्ष द्वारा की गई मारपीट में एक व्यक्ति की जान चली गई।पुलिस ने एक आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा तथा 01 खोखा कारतूस बरामद किया है।

OYO होटल की आड़ में चल रहा था अय्याशी का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 07 युवक युवतियां डिटेन, मचा हड़कंप
युवती से संबंध बना बिनारसी हत्याकांड की जड़, पुलिस ने 11 आरोपितों को किया गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक