खानपुर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
![]()
खानपुर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
tahalka1news
खानपुर । जनपद हरिद्वार में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण व बिक्री पर सख्त अंकुश लगाने हेतु पुलिस लगातार सतर्क नजर आ रही है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम कलसिया–डुम्मनपुरी तिराहा से एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जिसके संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र लेखराम, निवासी ग्राम कलसिया, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में
कांस्टेबल 1584 त्रेपन सिंह एवं कांस्टेबल 834 अशोक कुमार शामिल रहे।
खानपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार की जा रही इस प्रकार की कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रखा जाएगा।

ऑपरेशन कालनेमी: कलियर मे पुलिस का बड़ा एक्शन,40 तांत्रिक बहुरूपिए दबोचे
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नवदायित्वधारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार