देह व्यापार का भंडाफोड़: दो होटलों पर छापेमारी, 10 महिलाएं और 6 युवक पकड़े गए
![]()
देह व्यापार का भंडाफोड़: दो होटलों पर छापेमारी, 10 महिलाएं और 6 युवक पकड़े गए
tahalka1news
कुशीनगर (ब्यूरो) जनपद कुशीनगर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्ल होटल और उत्सव मैरिज लॉन पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 महिलाओं और 6 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन, मजिस्ट्रेट व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
सूत्रों के मुताबिक, कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया-कसया मार्ग पर स्थित इन होटलों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुलिस को आशंका थी कि इन होटलों की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है।
प्रशासन को पुख्ता जानकारी मिलने पर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी (सीओ) तथा कसया थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। दोनों स्थानों पर अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया, जिन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के लिए सभी को थाने लाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ महिलाएं दूसरे जिलों की रहने वाली हैं।
प्रशासन की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि दोनों होटलों के लाइसेंस की जांच की जाएगी और यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। C/P

पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप
Shri Om University में फूलों की होली मिलन समारोह, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार
कारवाई::100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ रामपुर निवासी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हददीपुर में खिला भाईचारे का रंग: विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में फूलों की होली, 2027 में बदलाव का दावा
कलियर में “पेय जल जायका योजना भाजपा सरकार की देन” – मुनीश सैनी का दावा, विधायक फुरकान अहमद पर साधा निशाना