ऑनलाइन लगा रहे थे सट्टा कलियर पुलिस ने खाईबॉडी की पर्ची व नगदी एवं चाकू सहित दो को किया गिरफ्तार
![]()
ऑनलाइन लगा रहे थे सट्टा कलियर पुलिस ने खाईबॉडी की पर्ची व नगदी एवं चाकू सहित दो को किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अब्दाल शाह रोड रईस कॉलोनी के पास से ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा खाईबाड़ी की पर्ची और एक आरोपी से चाकू व ऑनलाइन सट्टा मे इस्तेमाल फोन बरामद हुआ है और दूसरे आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची,पेन 1950 रुपये की नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है कि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली के अब्दाल साहब रोड रईस कॉलोनी के पास दो सट्टा किंग ऑनलाइन सट्टे की खाई बॉडी कर रहे हैं पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू व फोन बरामद हुआ है। जबकि दूसरे आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची एवं नगदी बरामद हुई है पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम जाकिर पुत्र नजरुल हसन निवासी दीपा सराय थाना नकाशा जनपद भीम नगर संभल हाल निवासी रईस बाबू का मकान अब्दाल साहब रोड कलियर बताया। वही सट्टा किंग दूसरे आरोपी ने अपना नाम गुड्डू खान पुत्र मुनन निवासी 127 पारेख चालान अमनपुरी सिटी थाना गंज रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी कलियर अब्दाल साहब रोड बताया आरोपी के कब्जे से 1950 रुपए की नगदी एवं सट्टा पर्ची पेन डायरी बरामद हुई है ।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी, उप निरीक्षक वीरेंद्र नेगी, उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियांन, कांस्टेबल प्रकाश मनलाल होमगार्ड राजेंद्र, सुनील आदि शामिल रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत