झूठा निकला दावा :;कैलिफोर्निया में मारा गया शख्स कोई और था, गोल्डी बराड नही , सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह फैलाई, अमरीका पुलिस
![]()
झूठा निकला दावा :;कैलिफोर्निया में मारा गया शख्स कोई और था, गोल्डी बराड नही , सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह फैलाई, अमरीका पुलिस
तहलका वन न्यूज ब्यूरो
चंडीगढ़
चड़ीगढ़ । पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर सतिवंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की मौत के दावे को अमेरिका की पुलिस ने झूठ बताया है। कैलिफोर्निया की पुलिस के मुताबिक बुधवार को वहां के फ्रेसनो इलाके में गोलीबारी की घटना जरूर हुई थी। इसमें दो लोग घायल भी हुए थे, जिनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि, ये शख्स गोल्डी बराड़ नहीं था।
मरने वाले शख्स की पहचान 37 साल के जेवियर गलाडनी के तौर पर हुई है, जबकि कल दिन भर चली खबरों में दावा किया जा रहा था कि अमेरिका में गोलियां मारकर गोल्डी बराड़ की हत्या कर दी गई है।

तस्वीर डैरन विलियम और जेवियर गैलडनी की है
इन दोनों के बीच कैलिफोर्निया के प्रेसनों में गोलीबारी हुई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जेवियर को गोल्डी बराड़ समझ लिया गया था।
दुनिया भर से इंक्वायरी आई
फ्रेसनो पुलिस डिपार्टमेंट के लेफ्टिनेंट विलियम जे. को लेकर इंक्वायरी आ रही है। सोशल मीडिया पर उसकी मौत की झूठी खबर फैलाई गई। हमें नहीं पता ये कहां से और किसने शुरू किया।’
डूली ने कहा, ‘हमारे पास दुनिया भर से गोल्डी बराड़ ABC न्यूज के मुताबिक बुधवार को हुई घटना गैंग वॉर से जुड़ी थी। पुलिस गोली चलाने वाले डेरन विलियम नाम के आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक डेरन विलियम और जेवियर गैलडनी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इस घटना में 13 साल का लड़का भी घायल हुआ था,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।
कौन है गोल्डी बराड़
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत आतंकी घोषित कर दिया। उसके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से कनेक्शन मिले हैं। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड है।
वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद
सुर्खियों में आया था।

ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना