ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर स्थानीय दुकानदारों एवं ग्रामीणों में भारी रोष
![]()
ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर स्थानीय दुकानदारों एवं ग्रामीणों में भारी रोष
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरी पुलिस चौकी क्षेत्र की मार्केट में स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं करने पर स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष देखने को मिल रहा है दुकानदारों का कहना है कि 20 दिन गुजर जाने के बाद भी ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है जिसकी वजह से मार्केट के सभी दुकानदारों में खुलासा नहीं होने पर रोष बना हुआ है उन्होंने कहा है कि अगर ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा नहीं होता है तो वह लोग सभी दुकानदार उच्च अधिकारियों से मिलकर इस मामले मे चोरो को गिरफ्तार कर खुलाशें की मांग की जाएगी। बता दे कलियर थाना धनौरी चौकी क्षेत्र में 20 दिन पूर्व धनौरी चौकी पुलिस से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान में रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर पीड़ित के बताए अनुसार पाँच लाख रुपए सोने चाँदी आभूषणो को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए थे वहा पर दुकान में लगे कैमरे की डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए थे ताकि कैमरे में उनकी तस्वीर ना दिख सके धनौरी पुलिस ने क्षेत्र में दुकानों एवं अन्य स्थानो आसपास में लगे कैमरों को काफी तलाश किया मग़र कोई सुराग नही लगता नजर आ रहा है चोरी का खुलासा ना होते देख क्षेत्र वासियो व दुकानदारों में पुलिस के प्रति भारी रोष देखने को मिल रहा है उनका आरोप है पहले भी क्षेत्र में कई बार चोरिया हो चुकी है जिनका आज तक कोई खुलासा नही हुआ है यदि गत दिनों हुई चोरी का खुलासा जल्द नही हुआ तो स्थानीय दुकानदार व ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलकर चोरी के खुलासे की मांग की जाएगी

कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार
रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: ₹20 हजार का इनामी अपराधी विशाल पासवान अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा