खादर क्षेत्र लादपुर गांव के सद्दाम नाम के नशा तस्कर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
![]()
खादर क्षेत्र लादपुर गांव के सद्दाम नाम के नशा तस्कर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.74 ग्राम आवेध स्मेक बरामद की है गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है
कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत प्रदेश को नशा मुक्ति करने हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेश अनुसार थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर आवेध शराब,चरस, गांजा इत्यादि की रोकथाम के लिए नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान कलियर पुलिस ने धनौरी की तरफ जाने वाले कावड़ पटरी से एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 6.74 ग्राम अवैध स्मेक बरामद हुई है गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसमें अपना नाम सद्दाम पुत्र नुरहसन निवासी लादपुर कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताया है आरोपी तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, इलियास अली आदि शामिल रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत