कलियर पुलिस ने 4.80 ग्राम अवैध स्मेक सहित एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
![]()
कलियर पुलिस ने 4.80 ग्राम अवैध स्मेक सहित एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.80 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है आरोपी नशा तस्कर के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सपनों को नशे के विरुद्ग साकार करने के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत थाना क्षेत्र में अवैध शराब, चरस, स्मेक, गांजा आदि की तस्करी रोकथाम के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान कलियर कस्बे के महमूदपुर में स्थित कल्लू के आम के बगीचे से एक अवैध स्मेक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.80 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शमशेर पुत्र शमशाद निवासी महमूदपुर थाना कलियर उम्र21 वर्ष बताया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करगिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह, उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल जमशेद अली भीमदत्त शर्मा, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
वही कलियर थाना पुलिस को विनोद कुमार यादव पुत्र कपिल देव निवासी गांव जावरा थाना बिरमऊ जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश ने थाने पर आकर सूचना दी की उसका मोबाइल रेडमी कंपनी का दरगाह क्षेत्र में जेब से कहीं निकल गया है सभी जरूरी कागजात इस मोबाइल में है और वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कलियर पर तैनात मुख्य आरक्षी सोनू चौधरी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबरी तंत्र के माध्यम से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव का मोबाइल बरामद कर सकुशल उनको वापस किया गया है।
मोबाइल स्वामी उपनिरीक्षक द्वारा उसका खोया हुआ मोबाइल कुछ ही घंटा में मिल जाने पर उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया है और भूरि भूरि प्रशंसा की है।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर