रविंद्र शाह होगे कलियर थाना प्रभारी, एसआई जहाँगीर अली को मिला सीआईयू रुड़की का प्रभारी का चार्ज
![]()
एसआई रविंद्र शाह होगे कलियर थाना प्रभारी, एसआई जहाँगीर अली को मिला सीआईयू रुड़की का प्रभारी का चार्ज
एसएसपी हरिद्वार ने किये बड़े स्तर पर कोतवाली थाना प्रभारियों के तबादले
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

पिरान कलियर । रुड़की क्षेत्र एवं हरिद्वार क्षेत्र के कोतवाली प्रभारियों और थाना अध्यक्षों के एसएसपी हरिद्वार के द्वारा देर रात तबादले कर दिए गए है जिसके चलते सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल की जगह यहां पर आर सकलानी को भेजा गया है मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी की जगह पर प्रदीप बिष्ट को प्रभारी बनाया गया है कलियर थाना अध्यक्ष जहांगीर अली को सीआईयू रुड़की का प्रभारी बनाते हुए रविंद्र शाह को कलियर थाना प्रभारी बनाया गया है झबरेड़ा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी की जगह पर अंकुर शर्मा को झबरेड़ा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है इसके साथ ही भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रोथान को लक्सर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है और रमेश तनवार को भगवानपुर थाना प्रभारी बनाया गया है साथ ही लक्सर कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा को कनखल थाना प्रभारी बनाया गया है और कनखल थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा को श्यामपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया है सीआईयु रूडकी प्रभारी रविन्द्र कुमार को थाना अध्यक्ष पथरी बनाया गया है खानपुर थाना अध्यक्ष मनोहर भंडारी को सिडकुल थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जबकि थाना अध्यक्ष सिडकुल नरेश राठौर को थाना प्रभारी बहादराबाद बनाया गया है।

बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन
हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के अथक प्रयासों से खोया मोबाइल हुआ बरामद