कलियर पुलिस ने एक सट्टा खाईबाड़ को 1750 रुपए की नगदी सहित किया गिरफ्तार
![]()
कलियर पुलिस ने एक सट्टा खाईबाड़ को 1750 रुपए की नगदी सहित किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस क्षेत्र में लगातार खाईबाडियो को गिरफ्तार कर रही है।पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तौलिया और 1750 रुपए की नगदी बरामद की गई गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कलियर थाना प्रभारी जहाँगीर ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशअनुसार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निकट पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान नया पुल के पास से एक आरोपी को खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम समीर चंद पुत्र सतीश चंद निवासी टांडा कोठी थाना असनोली जनपद संभाल यूपी बताया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1750 रुपये की नगदी एवं एक तौलिया बरामद कर उक्त आरोपी के विरुद्ध जुआ एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहाँगीर अली,उप निरक्षक राम अवतार हेड कांस्टेबल भीम दत्त आदि शामिल रहे।

बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन
हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के अथक प्रयासों से खोया मोबाइल हुआ बरामद