March 23, 2026 10:01:12 am

ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काट डाला ग्राम प्रधान ने दी है कलियर पुलिस को मामले की सूचना

Loading

ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काट डाला ग्राम प्रधान ने दी है कलियर पुलिस को मामले की सूचना

ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318

धनौरी।धनौरी के तेलीवाला गांव में रात के समय ग्राम समाज की भूमि में खड़े पेड़ो को चोरी से कटान कर दिया। ग्राम प्रधान ने कलियर पुलिस को उक्त मामले की सूचना दी है। पुलिस व प्रशासन मामले की जांच करा रहा है। गांव में ग्राम समाज की भूमि पर यूकेलिपटिस पेड़ खड़े थे। रात को अज्ञात लोगों ने चुपचाप इनका कटान कर दिया जब ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को सुबह इसकी जानकारी हुई तो चोर यूकेलिप्टस के कटे पेड़ो को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ग्राम प्रधान ने कलियर पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की सूचना दी हैं । मौके पर पहुँचे राजस्व लेखपाल ने बताया है की मामले की रिपोर्ट एसडीएम हरिद्वार को भेज दी है।इससे पहले भी ग्राम पंचायत की भूमि से पेड़ों का कटान होता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *