हज यात्रा 2023:: हज पर जाने वाले चयनित आवेदक 7 अप्रैल 2023 तक जमा करें अपने कागजात,,,पढ़े पुरी खबर
![]()
हज यात्रा 2023:: हज पर जाने वाले चयनित आवेदक 7 अप्रैल 2023 तक जमा करें अपने कागजात,,,पढ़े पुरी खबर
*ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली*
*tahalka1news*
*सम्पर्क:-9760333318*
पिरान कलियर । उत्तराखण्ड राज्य हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं चन्दन राम दास मा० अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड का कोटा बढाये जाने हेतु अनुरोध करते हुये विशेष प्रयास किये गये थे। जिसके क्रम में इस वर्ष प्रथम बार 1468 का हज कोटा उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। वर्ष 2023 में हज हेतु हज आवेदन प्रारम्भ की तिथि 10 फरवरी 2023 से अन्तिम तिथि 20 मार्च 2023 तक रिजर्व कॅटेग्री में 108 एवं बिना महरम कोटे में 12 महिलाओं द्वारा तथा फेश कैटेग्री 1598 कुल 1718 हज आवेदकों द्वारा हज के लिये आवेदन किया गया था। जिनमें अल्मोडा से 22, चमोली से 02. चम्पावत से 14, देहरादून से 380 हरिद्वार से 621, नैनीताल से 200, पौड़ी गढ़वाल से 24, पिथौरागढ से 09 रूद्रप्रयाग से 10, टिहरी गढ़वाल से 06, ऊधमसिंहनगर से 428 तथा उत्तरकाशी से 02 हज आवेदकों द्वारा आवेदन किया गया था। दिनांक 31 मार्च 2023 को रेंडम डिजीटल चयन केन्द्रीकृत मोड में कुर्रा अन्दाजी के माध्यम से अल्मोड़ा से 09, चमोली से 02, चम्पावत से 08 देहरादून से 231, हरिद्वार से 621 नैनीताल से 132, पौड़ी गढ़वाल से 24, पिथौरागढ से 09, रूद्रप्रयाग से 02, टिहरी गढ़वाल से 06 ऊधमसिंहनगर से 422 तथा उत्तरकाशी से 02 इस प्रकार कुल 1468 हज आवेदकों का चयन कर लिया गया है। चयनित हज आवेदकों को प्रथम किस्त की धनराशि रूपये 81,800/- प्रति हज आवेदक की दर से दिनांक 07-04-2023 तक ऑन लाईन अथवा हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के बैंक खाते भारतीय स्टेट बँक / युनियन बैंक ऑफ इण्डिया में वेबसाईट से पे इन स्लिप प्राप्त करते हुये जमा किया जाना है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट से प्राप्त मेडिकल स्क्रिनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट के प्रारूप पर सरकारी डॉक्टर से बनवाने के उपरान्त, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फार्म की प्रति हस्ताक्षरों सहित डिकलेरेशन मूल पासपोर्ट, 03 कलर फोटो-व्हाईट बैंक ग्राउन्ड वाले, कैंसिल चैक / बैंक पासबुक, दो डोज का कोविड वैक्सीन सटिफिकेट पासपोर्ट के फन्ट व बैंक पेज की छायाप्रति सभी स्व हस्ताक्षरित करते हुये दिनांक 10 अप्रैल, 2023 तक उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, हज हाउस पिरान कलियर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट. www.hajcommittee.gov.in से जानकारी प्राप्त कर सकते है।


OYO होटल की आड़ में चल रहा था अय्याशी का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 07 युवक युवतियां डिटेन, मचा हड़कंप
युवती से संबंध बना बिनारसी हत्याकांड की जड़, पुलिस ने 11 आरोपितों को किया गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक