धनोरी चौकी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगे अंकुश, कुलदीप सैनी
![]()
धनोरी चौकी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगे अंकुश कुलदीप सैनी
धनोरी पुलिस चौकी में दी चोरी की घटना की तहरीरधनौरी पुलिस चौकी में दी चोरी की घटना की तहरीर
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
धनौरी । क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु युवा मंगलदल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष कुलदीप सैनी के नेतृत्व में धनौरी चौकी पहुंचकर इन चोरियों का खुलासा एवं इन पर अंकुश लगाने की मांग चौकी प्रभारी से की। युवा मंगलदल के कोषाध्यक्ष सोनू कश्यप ने बताया की धनौरी चौकी के तेलीवाला क्षेत्र में आए दिन मोबाइल चोरी सरकारी हैंड पंप चोरी, ट्यूवेल से उपकरण चोरी आदि घटनाएं आए दिन हो रही हैं। जिसको लेकर धनौरी चौकी में पुलिस से वार्ता की गई है जिस पर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ साथ इन वारदातों को अंजाम देने वाले लोगो को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। युवा मंगलदल कोषाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात्रि भी उनके गांव तेलीवाला में राहुल पुत्र सुरेश सैनी के यहां से 30 हजार की नगदी एवं चार मोबाइल चोरी किये गए है। कलियर थाना प्रभारी जहाँगीर अली का कहना कि मोबाइल चोरी की तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना