पंजाब व यूपी के तीन नशा तस्करों को 39700 नशीली गोलियों सहित रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी
![]()
पंजाब व यूपी के तीन नशा तस्करों को 39700 नशीली गोलियों सहित रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार,सप्लायर की तलाश जारी
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
रुड़की । ड्रग्स फ्री देव भूमि 2025 अभियान के तहत उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों ,स्मेक, गांजा,सुल्फा, अवैध शराब व नशीली दवाओं की रोकथाम अभियान के तहत रुड़की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पंजाब व यूपी के तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बैग से भारी मात्रा में नशीली गोली बरामद कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिए गए हैं।
रुड़की गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्या पाल ने बताया है कि कोतवाली क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली तीन नशा तस्कर रुड़की में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले दवाइयों को सप्लाई करने आ रहे हैं सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पनियाला रोड लाठर देवा मार्ग से तीन आरोपियों को दो बैग समेत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित 39700 नशीली गोलिया बरामद हुई है।पुलिस द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम कुलवंत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह ,निशांत पुत्र कुलवंत ग्राम चोमा कुंडी थाना हरगोविंदपुर जिला गुरदासपुर पंजाब एवं तीसरे आरोपी ने अपना नाम अर्जुन पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर कोतवाली देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया है,तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम मे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगनहर ऐश्वर्या पाल,एस एस आई रणजीत सिंह खानेड़ा,हेड कांस्टेबल नवीन कुमार,इसरार अली,कॉस्टेबल प्रदीप कुमार, विनोद कुमार,बलबीर सिंह चौहान,बृजकिशोर आदि शामिल रहे।

OYO होटल की आड़ में चल रहा था अय्याशी का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 07 युवक युवतियां डिटेन, मचा हड़कंप
युवती से संबंध बना बिनारसी हत्याकांड की जड़, पुलिस ने 11 आरोपितों को किया गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक