कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद
![]()
कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद
कलियर पुलिस और गौवंश संरक्षण स्क्वाड का संयुक्त कार्रवाई
tahalka1news
कलियर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गौकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस और उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड (गढ़वाल परिक्षेत्र) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 किलोग्राम गौमांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से गौमांस काटने में प्रयुक्त उपकरण और कांटा-तराजू भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को संयुक्त टीम कलियर क्षेत्र में गौतस्करी, गौहत्या और अवैध पशु कटान की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम तेलियों वाली मस्जिद के निकट स्थित मन्नवर उर्फ मन्ना की मीट की दुकान पर पहुंची। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में मांस की कटाई करते मिले। जांच में मौके से लगभग 150 किलोग्राम गौमांस बरामद हुआ।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि बरामद गौमांस दुकान संचालक मन्नवर उर्फ मन्ना द्वारा लाया गया था और इसे कलियर क्षेत्र में बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 154/2026 के तहत उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 5/11 में मुकदमा दर्ज कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफरोज पुत्र नाजिर (45 वर्ष), निवासी निकट तेलियों वाली मस्जिद, वार्ड नंबर-1, पिरान कलियर तथा कलीम पुत्र वहीद (30 वर्ष), निवासी निकट कुरैशी वाली मस्जिद, वार्ड नंबर-1, पिरान कलियर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से 150 किलोग्राम गौमांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरियां, एक चापड़ तथा एक कांटा-तराजू सहित सात बाट बरामद किए हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शरद सिंह, कांस्टेबल पूरन सिंह दानू, कांस्टेबल प्रवीन कुमार (उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल परिक्षेत्र), हेड कांस्टेबल अनीस अहमद तथा कांस्टेबल प्रकाश मनराल (कोतवाली पिरान कलियर) शामिल रहे।

कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल का जखीरा बरामद, गोदाम सील
हज यात्रा-2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, 20 जुलाई अंतिम तिथि; समय रहते करे आवेदन ,हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद
एसएसपी के निर्देश पर कलियर पुलिस का एक्शन, सट्टा डायरी और नकदी के साथ उवैद गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: 24 घंटे में कलियर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार