अनैतिक गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के बीच चले जूते-चप्पल,हुआ हंगामा 04 महिलाओं पर पुलिस की कार्रवाई
![]()
अनैतिक गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के बीच चले जूते-चप्पल,हुआ हंगामा 04 महिलाओं पर पुलिस की कार्रवाई
राहगीरों को आकर्षित करने को लेकर दो महिला पक्षों में हो रहा था हंगामा
tahalka1news
हरिद्वार। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्क और सक्रिय है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए कानून व्यवस्था बहाल की।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 04 महिलाओं के विरुद्ध शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर विवाद, हंगामा, गाली-गलौज, मारपीट या किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे मामलों में बिना किसी भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके। हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अनैतिक गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के बीच चले जूते-चप्पल,हुआ हंगामा 04 महिलाओं पर पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार पुलिस का नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, कलियर बेडपुर का कुख्यात तस्कर जाकिर का बेटा कुर्बान तस्कर 3.946 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
STF की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 77 पेटियों की सप्लाई का खुलासा
मकान की छत पर बने कमरे में चल रही थी गौकशी,कलियर पुलिस ने दबिश देकर दो दबोचे,चार आरोपी फरार,120 किलो गोमांस बरामद
कॉर्बेट फन रिजॉर्ट में हंगामा करने वालों पर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मुकदमे दर्ज,गिरफ्तार