दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
![]()
दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया
बता दे की 23.4.24 को नाबालिक पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को नाम दर्ज तहरीर देकर बताया था कि शाहरुख व कुर्बान उर्फ पंगा ने उनकी नाबालिक बेटी का अपहरण कर दुष्क्रम किया है तहरीर के आधार पर कलियर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके शह आरोपी कुर्बान के विरुद्ध पोक्सो की सहित अन्य धाराओं सहित संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था टीम द्वारा अगले ही दिन शह आरोपी कुर्बान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और पुलिस द्वारा लगातार मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी 27, 4.2024 पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली दुष्कर्म का मुख्य आरोपी चारमीनार होटल के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मुख्य आरोपी शाहरुख पुत्र रईस निवासी ग्राम मुकरपुर थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया
पुलिस टीम में दिलबर सिंह नेगी महिला अप निरीक्षक एकता ममगाई, हेड कांस्टेबल इलियास अली आदि शामिल रहे।

बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन
हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के अथक प्रयासों से खोया मोबाइल हुआ बरामद