भाजपा का कलियर विधानसभा के तीनों मंडलों का प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न,भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
![]()
भाजपा का कलियर विधानसभा के तीनों मंडलों का प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न,भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
tahalka1news
कलियर ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत कलियर विधानसभा के तीनों मंडलों—इमली खेड़ा, पतंजलि और सुभाष नगर—का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग श्री ओम विश्वविद्यालय, रुड़की में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण महाअभियान में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। प्रथम दिवस के सत्रों में वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास, तथा कार्य विस्तार की दृष्टि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर महेन्द्र भट्ट, डा. सौरभ गुप्ता, कुन्दन परिहार और आदित्य चौहान सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

द्वितीय दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कुलाधिपति मुनीश सैनी ने सभी अतिथियों का शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। दूसरे दिन के सत्रों में कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया एवं एआई का उपयोग, नमो एप, सरल एप, तथा बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

इन सत्रों में मयंक गुप्ता, राकेश गिरी, श्यामवीर सैनी, प्रदीप बत्रा, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, शोभाराम प्रजापति, हिमांशु संगतानी, करुण दत्ता, सुशील रावत, अजेय कुमार और तरुण बंसल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कर प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में ऊर्जा मिली। प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं और संयोजकों की सराहना करते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष डा. मधु सिंह, महामंत्री सागर गोयल, उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी डा. सौरभ गुप्ता, रवि राणा, आईटी संयोजक सुशील रावत, मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी, गौरव मोहन सैनी, सुरेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सैनी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

भाजपा का कलियर विधानसभा के तीनों मंडलों का प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न,भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
सनसनी::युवती से मारपीट-लूट के बाद आरोपी ने खुद को मारी गोली
कार्रवाई: 25 किलो गौमांस के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
विश्व आटिज्म दिवस पर संवेदना फाउंडेशन की पहल, चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में जागरूकता का संदेश
नन्ही निदा बनी इंसानियत की मिसाल: गुल्लक दान कर जगाई मदद की अलख,