कलियर को मिला नया थाना प्रभारी: इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी संभालेंगे कमान, कई पुलिस अधिकारियों के तबादले
![]()
कलियर को मिला नया थाना प्रभारी: इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी संभालेंगे कमान, कई पुलिस अधिकारियों के तबादले
tahalka1news
कलियर । हरिद्वार जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। इस क्रम में इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी को हाईकोर्ट सेल से स्थानांतरित कर कोतवाली कलियर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके पदभार संभालने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, वर्तमान में कोतवाली कलियर में तैनात उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार को थानाध्यक्ष पथरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को पथरी से पुलिस लाइन भेजा गया है।
अन्य तबादलों में उपनिरीक्षक यशवीर को एसएसआई पथरी से हटाकर लक्सर के भिक्कमपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को भिक्कमपुर चौकी से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
इन तबादलों को पुलिस विभाग में प्रशासनिक सुधार और क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए नियुक्त अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार
युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक