ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
![]()
ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
tahalka1news
धनौरी । धनौरी-जस्ववाला मार्ग पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनौरी बाजार के पास जस्ववाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें दहेज का सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही बाइक को अपनी चपेट में ले गई।हादसे में बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार
युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक