हिस्ट्रीशीटर जाकिर 3,5 किलो गांजे सहित गिरफ्तार,कलियर पुलिस ने की कार्रवाई कलियर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी किया मुकदमा पंजीकृत, पहले से ही एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज है
![]()
हिस्ट्रीशीटर जाकिर 3,5 किलो गांजे सहित गिरफ्तार,कलियर पुलिस ने की कार्रवाई
कलियर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी किया मुकदमा पंजीकृत, पहले से ही एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज है
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर जाकिर को माल सहित गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3,5 किलो गांजा बरामद हुआ है गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है गाजा तस्कर पूर्व मे कई बार जेल में जा चुका है और उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।गिरफ्तार आरोपी थाने का ही हिस्ट्री सीटर चला आ रहा है।
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है कि चेकिंग अभियान के दौरान एक गांजा तस्कर जाकिर पुत्र ताहिर निवासी रहीश कालोनी कलियर को गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा उसके कब्जे से 3,5 किलो गांजा बरामद हुआ है आरोपी गाजा तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है आरोपी पर मुकदमा पंजीकरण पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हिस्ट्री शीटर जाकिर का अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 242/21 धारा 323/504/506/452 भादवि थाना पिरान कलियर
2-मु0अ0स0 364/23 धारा 323/452/504/506 भादवि थाना पिरान कलियर
3-मु0अ0स0 45/24 धारा 8/20/29 NDPS ACT थाना
4-मु अपराध/46/24 धारा 8/20 NDPS ACT थाना पिरान कलियर
5-मु आ संख्या-354/24 धारा 8/20NDPS ACT चा0थाना सिडकुल हरिद्वार
6-मु0अ0स0
609/22 धारा 8/20NDPS ACT चा0थाना खतोली जनपद मुज्जफरनगर उ0प्र0
7- मु0अ0संख्या- 01/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कलीयर
8-मु-अ-संख्या 497/24 धारा 8/20/29 /60NDPS ACT को0रानीपुर हरिद्वार
पुलिस टीम मे दिलबर सिंह नेगी,उप निरीक्षक वीरेन्द्र नेगी,हेड कांस्टेबल जमशेद अली,हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान,होमगार्ड सुशील आदि शामिल रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत