राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
![]()
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
नशीले इंजेक्शनो के सप्लायर आशीष चौहान उर्फ जुम्मन, निवासी रावली महदूद की पुलिस ने कि तलाश शुरू
tahalka1news
हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार-2026’ के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले आरोपी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कोर कॉलेज के पास स्थित खंडहर के निकट एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 08 प्रतिबंधित LEEGESIC (Buprenorphine) नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार सिंह पुत्र ठकुरी सिंह, निवासी ग्राम बरोली, थाना बागचिनी, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश), वर्तमान निवासी ग्राम औरंगाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वह दिन में मजदूरी करता है और शाम के समय रावली महदूद क्षेत्र में चाउमीन का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके छह बच्चे हैं और सभी बेटियां हैं। आर्थिक तंगी के कारण अधिक पैसे कमाने के लालच में उसने नशीले इंजेक्शन बेचने का काम शुरू किया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने ये इंजेक्शन आशीष चौहान उर्फ जुम्मन, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार से खरीदे थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी द्वारा बताए गए सप्लायर आशीष चौहान उर्फ जुम्मन की तलाश भी तेज कर दी गई है ताकि नशीले इंजेक्शनों की पूरी सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके।
बहादराबाद पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल और अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश कुमार, कांस्टेबल चन्दन सिंह तथा हेड कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित
कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद