June 29, 2026 12:39:13 am

गोकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 किलो प्रतिबंधित गोमांस के साथ दिलशाद गिरफ्तार

Loading

गोकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 किलो प्रतिबंधित गोमांस के साथ दिलशाद गिरफ्तार

मुखबिर द्वारा सूचना पर हुईं पुलिस एवं गोवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम को कार्रवाई, गोकशी के उपकरण भी बरामद

tahalka1news

रुड़की। हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुड़की पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। मामले में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रुड़की पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने ईमली रोड स्थित एक दुकान पर संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दिलशाद पुत्र हबीब, निवासी लुहारों वाली मस्जिद के पास, सती मोहल्ला, वार्ड नंबर-33, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी की दुकान से 45 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस, एक छुरी, एक कुल्हाड़ी तथा तराजू और बाट बरामद किए गए। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 276/2026, उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। मामले की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र (कोतवाली रुड़की), कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, महिला कांस्टेबल लखमीरी (गोवंश संरक्षण स्क्वाड) तथा होमगार्ड राहुल ठाकुर शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गोकशी और गोवंश तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरे