ऑपरेशन प्रहार का असर: बेड़पुर मारपीट कांड का नामजद आरोपी मोहसिन अली गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
![]()
ऑपरेशन प्रहार का असर: बेड़पुर मारपीट कांड का नामजद आरोपी मोहसिन अली गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गांव का माहौल बिगाड़ने पर उतारू था,आरोपी मारपीट मामले में वांछित चल था फरार
tahalka1news
कलियर । उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने आपसी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी मोहसिन अली पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम बेड़पुर, कोतवाली कलियर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को बेड़पुर निवासी मोहम्मद रिहान पुत्र सनाउल्लाह ने कोतवाली कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मोहसिन अली और उसके साथियों ने लाठी-डंडों एवं अन्य हथियारों से लैस होकर शिकायतकर्ता और उसके परिजनों के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 87/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए फरार आरोपी की तलाश की और 29 जून 2026 को नया पुल, कलियर क्षेत्र से आरोपी मोहसिन अली को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा गांव का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल अनीश अहमद तथा कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे।

गोकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 किलो प्रतिबंधित गोमांस के साथ दिलशाद गिरफ्तार
नैनीताल पुलिस का हथियार तस्करों पर बड़ा प्रहार, 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार का असर: बेड़पुर मारपीट कांड का नामजद आरोपी मोहसिन अली गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
शर्मनाक::एंबुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’! राहगीरों ने पीछा कर पकड़ा, चालक समेत युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले
अनैतिक गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के बीच चले जूते-चप्पल,हुआ हंगामा 04 महिलाओं पर पुलिस की कार्रवाई