अकरम प्रधान ने मांगे अपनी पत्नी हाजरा बानो के पक्ष मे वोट, मीटिंग मे उमड़ा जनशैलाब
![]()
अकरम प्रधान ने मांगे अपनी पत्नी हाजरा बानो के पक्ष मे वोट, मीटिंग मे उमड़ा जनशैलाब
अकरम प्रधान को मिल रहे जन समर्थन से विरोधी खेमे में छाई हुई है मायूस
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

कलियर । नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी हाजरा बानो के पति अकरम प्रधान ने कलियर की जनता से अपील करते हुए कहा है कि कलियर में कुछ प्रत्याशी अपनी खोई हुई जमीन बचाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं लेकिन यहां की जनता उन्हें भली भाति जानती है और उन प्रत्याशियों के बहकावे में नहीं आने वाली इसीलिए जनता किसी के बहकावे में ना आए क्योंकि कुछ प्रत्याशी अनाप-शनाप बातें कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

अकरम प्रधान ने डोर टू डोर जाकर अपनी पत्नी हाजरा बानो के पक्ष में लोगों से वोटो की अपील की है अकरम प्रधान को मिल रहे जन समर्थन से विरोधी खेमा में मायूसी छाई हुई है वह प्रत्याशी बौखलाहट में नजर आ रहे हैं अकरम प्रधान ने कहा है कि कलियर नगर पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त कराया जाएगा और यहां पर जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी पहली प्राथमिकता विकास कार्य, सड़क, नाले नालिया, प्रकाश पथ आदि प्राथमिकता में रहेगी।उन्होंने कहा है कि यहां पर विकास कार्य नहीं हुए हैं जिसका खामियाजा यहां की जनता को उठाना पड़ रहा है।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे