July 9, 2025 09:06:27 pm

महिलाएं अपने हितों की रक्षा के लिए भाकियू से जुड़े,रश्मि चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला किसान

Loading

महिलाएं अपने हितों की रक्षा के लिए भाकियू से जुड़े,रश्मि चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला किसान

तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

पिरान कलियर । भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा कि महिलाओं को निडर होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।

महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं।उक्त् विचार उन्होंने ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन कम्युनिटी सेंटर में हुए महिला किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किये

सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा कि महिलाओं को निडर होकर अपने अधिकारों को पाने के लिए आगे आना होगा।महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं।देश की सुरक्षा से लेकर देश का नेतृत्व करने वाली महिलाएं आज किसानों के संगठन में भी अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि आज देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार व शोषण की घटनाएं बढ़ रही हैं।केंद्र की सरकार बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है,किंतु एक तरफ मणिपुर जैसी घटना से देश ही नहीं मानवता को भी शर्मसार करती है।

उन्होंने कहा कि महिला वर्ग की संगठन में भागीदारी जरूरी है।यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावत ने हमेशा देश के किसानों,नौजवानों,गरीबों तथा महिलाओं की आवाज को बुलंद किया है।उन्हीं के मिशन को आगे बढ़ते हुए ग्रेटर नोएडा में महिला किसान सम्मेलन आयोजित किया गया।

जिसमें संगठन को विस्तार देते हुए पूनम भाटी को प्रदेश संगठन मंत्री,विधु गोस्वामी को जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर,कविता शर्मा को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष,नेहा शर्मा को ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष,सुनीता सिंह को ग्रेटर नोएडा उपाध्यक्ष, ब्रह्मवती भाटी को ग्रेटर नोएडा सचिव की जिम्मेदारी दी गई।कई अन्य महिलाओं ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की,जिनका श्रीमती रश्मि चौधरी द्वारा फूलमाला पहनाकर कर स्वागत किया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति किसान यूनियन के माध्यम से लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर एडवोकेट अर्चना सिंह मेरठ मंडल अध्यक्ष,डॉक्टर शगुन सिंह राष्ट्रीय सचिव महिला विंग,प्रिया राघव प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश,पूनम भाटी,वीना आनंद,रीना भाटी एडवोकेट जिलाध्यक्ष बुलंदशहर,नीलम वर्मा एडवोकेट मंडल सचिव मेरठ,कविता शर्मा मंडल उपाध्यक्ष मेरठ,सुनीता,प्रेमलता,चंचल,कमलेश,पुष्पा,गीता,कृष्णावती,शांति,प्रेमवती,पूनम,अंजू यादव,सुंदरी भाटी,कामत नागर,सोनी,मंजू,नेहा,भगवान देवी,शेफाली व यास्मीन खान सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इससे पूर्व यहां पहुंचने पर श्रीमती रश्मि चौधरी का महिलाओं द्वारा पगड़ी पहनाकर व गुलदस्ता भेंटकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे