भारतीय उत्थान परिषद एवं प्रेस क्लब धनोरी रजि, ने संयुक्त रूप से खाद्यय सामग्री का किया वितरण
![]()
भारतीय उत्थान परिषद एवं प्रेस क्लब धनोरी रजि, ने संयुक्त रूप से खाद्यय सामग्री का किया वितरण
रिपोर्ट:-कृष्ण पुरी/हनीफ सलमानी
धनौरी।शनिवार को भारतीय उत्थान परिषद द्वारा धनौरी में शिवभक्तों के लिए लगाए निशुल्क शिविर में शिवभक्तों को फ्लेवर जूस व पानी की बोतलें वितरित की गई। धनौरी में कृषि विज्ञान केंद्र के समीप कावड़ियों के लिए लगाए गए निशुल्क शिविर में शीतल जल की पानी बोतल एवं फ्लेवर जूस व अन्य सामग्री वितरित की गई।

संस्था के सचिव व प्रेस क्लब धनौरी के अध्यक्ष डॉ हर्ष सैनी ने बताया कि कावड़ियों की सेवा के लिए संस्था की ओर से शिविर लगाया गया है जिसमे प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा शिवभक्तों को आज फ्लेवर जूस व पानी की बोतलें ओर अन्य सामग्री वितरण की गई है । यह शिविर 14 जुलाई तक लगातार शिवभक्तों की सेवा में लगा रहेगा।इस मौके पर प्रेस क्लब धनौरी (रजिo) के महासचिव कलीम अहमद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष सत्तार अली, संरक्षक हनीफ सलमानी, उप सचिव नौशाद अली, कोषाध्यक्ष गुलशेर, सचिव कृष्णपुरी गोस्वामी, वरिष्ट पत्रकार सेवाराम भारती मौजूद रहे।

कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल का जखीरा बरामद, गोदाम सील
हज यात्रा-2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, 20 जुलाई अंतिम तिथि; समय रहते करे आवेदन ,हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद
एसएसपी के निर्देश पर कलियर पुलिस का एक्शन, सट्टा डायरी और नकदी के साथ उवैद गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: 24 घंटे में कलियर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार